खेल की खबरें | भारत ने बांग्लादेश को 110 रन से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप मैच में मंगलवार को यहां बांग्लादेश को 110 रन से हराया।

हैमिल्टन, 22 मार्च भारत ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप मैच में मंगलवार को यहां बांग्लादेश को 110 रन से हराया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 229 रन बनाये। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 40.3 ओवर में 119 रन पर सिमट गयी।

भारत की तरफ से यास्तिका भाटिया ने सर्वाधिक 50 रन बनाये जबकि शैफाली वर्मा ने 42, स्मृति मंधाना ने 30, पूजा वस्त्राकर ने नाबाद 30, स्नेह राणा ने 27 और ऋचा घोष ने 26 रन का योगदान दिया।

बांग्लादेश की तरफ से ऋतु मोनी ने तीन जबकि नाहिदा अख्तर ने दो विकेट लिये।

बांग्लादेश की पारी में सलमा खातून ने सर्वाधिक 32 रन बनाये। भारत की तरफ से स्नेह राणा ने चार जबकि झूलन गोस्वामी और पूजा वस्त्राकर ने दो-दो विकेट लिये।

भारत अपना आखिरी लीग मैच 27 मार्च को दक्षिण अफ्रीका से खेलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें