IND W vs BAN W 2nd ODI 2023: भारत ने दूसरे महिला एकदिवसीय में बांग्लादेश को 108 रन से हराया, श्रृंखला में की 1-1 बराबरी

भारत ने बुधवार को यहां शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में दूसरे महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बांग्लादेश को 108 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी.

IND W vs BAN W 2nd ODI 2023 (Photo Credit: BCCI Women)

मीरपुर, 19 जुलाई: भारत ने बुधवार को यहां शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में दूसरे महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बांग्लादेश को 108 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी. भारत ने जेमिमा रोड्रिग्स (86) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (52) के अर्धशतक से आठ विकेट पर 228 रन बनाए. यह भी पढ़ें: Virat Kohli Meets Brian Lara: अपना 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने से पहले विराट कोहली ने ब्रायन लारा से की मुलाकात, देखें वीडियो

इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 35.1 ओवर में सिर्फ 120 रन पर ढेर हो गई. भारत के लिए स्मृति मंधाना (36) और हरलीन देओल (25) ने भी उपयोगी पारियां खेली. बांग्लादेश के लिए फरगाना हक (47) और रितु मंडल (27) ही भारतीय गेंदबाजों के सामने टिककर खेल पाए. जेमिमा ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए तीन रन देकर चार विकेट चटकाए. तीसरा और अंतिम एकदिवसीय शनिवार को यहीं खेला जाएगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 217 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Score Update: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है गोल्ड मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट