जरुरी जानकारी | भारत, ऑस्ट्रेलिया ने एफटीए वार्ता की प्रगति की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों देशों के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता की प्रगति की समीक्षा की है। वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर भारत और ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों देशों के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता की प्रगति की समीक्षा की है। वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दोनों देशों ने दिसंबर, 2022 में एक अंतरिम व्यापार समझौता लागू किया था और अब वे व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) के लिए इसके दायरे को बढ़ाने के लिए वार्ता कर रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘ भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईसीए के लिए तीन दिन की समीक्षा बैठक छह दिसंबर को नयी दिल्ली में संपन्न हुई।’’

समीक्षा वार्ता में समझौते के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया गया, जिनमें वस्तुओं, सेवाओं, परिवहन, कृषि-प्रौद्योगिकी सहयोग आदि शामिल है।

दोनों पक्षों ने अबतक हुई प्रगति का मूल्यांकन किया और सीईसीए को शीघ्र अंतिम रूप देने के लिए आगे की रूपरेखा तैयार की।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव एवं मुख्य वार्ताकार राजेश अग्रवाल ने किया, जबकि ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई विदेशी मामले एवं व्यापार विभाग के प्रथम सहायक मंत्री तथा मुख्य वार्ताकार रवि केवलराम ने की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड