जरुरी जानकारी | भारत ने डब्ल्यूटीओ सदस्यों से खाद्य सुरक्षा हेतू सार्वजनिक भंडारण का स्थायी समाधान ढूंढने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सदस्यों से खाद्य सुरक्षा के उद्देश्य से सार्वजनिक भंडारण के मुद्दे का स्थायी समाधान ढूंढने को कहा है।

नयी दिल्ली, आठ जनवरी भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सदस्यों से खाद्य सुरक्षा के उद्देश्य से सार्वजनिक भंडारण के मुद्दे का स्थायी समाधान ढूंढने को कहा है।

वाणिज्य सचिव अनूप वाधवन ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से खाद्य और आजीविका की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर महत्वपूर्ण हो गया है।

उन्होंने डब्ल्यूटीओ सदस्यों से खाद्य सुरक्षा के लिए सार्वजनिक भंडारण का स्थायी समाधान ढूंढने को कहा।

वाणिज्य मंत्रालय ने बयान में कहा कि वाधवन ने भारत की सातवीं व्यापार नीति समीक्षा (टीपीआर) के अंतिम सत्र में यह बात कही। व्यापार नीति समीक्षा शुक्रवार को जिनेवा में डब्ल्यूटीओ में संपन्न हुई।

वाधवन ने कहा कि भारत में एक स्थिर नीतिगत वातावरण है और हमारे यहां लागू दरें उसकी डब्ल्यूटीओ में की गई प्रतिबद्धताओं से कम हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में व्यापार उपचार जांच पारदर्शी तरीके से डब्ल्यूटीओ प्रावधानों के अनुरूप होती हैं।’’ वाधवन ने इस बात का भी जिक्र किया कि भारत के आयात के बेहद मामूली हिस्से पर ये उपाय लागू होते हैं।’’

टीपीआर डब्ल्यूटीओ के निगरानी कामकाज के तहत एक महत्वपूर्ण तंत्र है जिसमें सदस्य देशों की व्यापार और संबंधित नीतियों की समीक्षा की जाती है। इससे डब्ल्यूटीओ नियमों के अनुपालन में उनका योगदान बढ़ता है।

टीपीआर बैठकों में 1,050 से अधिक सवाल पूछे गए। डब्ल्यूटीओ सदस्यों ने इसमें 53 हस्तक्षेप किए।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी