जरुरी जानकारी | भारत जी-20 अध्यक्ष के रूप में पूरी तरह से आर्थिक विकास के मुद्दों पर केंद्रित: अमिताभ कांत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने बृहस्पतिवार को कहा कि जी-20 अध्यक्ष के रूप में भारत आर्थिक विकास के मुद्दों पर केंद्रित रहेगा और वैश्विक स्तर पर जारी राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच रूस तथा चीन सहित सभी सदस्य देशों को साथ लाने का प्रयास करेगा।

नयी दिल्ली, एक जून जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने बृहस्पतिवार को कहा कि जी-20 अध्यक्ष के रूप में भारत आर्थिक विकास के मुद्दों पर केंद्रित रहेगा और वैश्विक स्तर पर जारी राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच रूस तथा चीन सहित सभी सदस्य देशों को साथ लाने का प्रयास करेगा।

कांत ने ‘टाइम्स नेटवर्क इंडिया आर्थिक सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि सितंबर में यहां जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान आर्थिक विकास के उद्देश्यों पर ध्यान देने और राजनीति को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) पर छोड़ने की जरूरत है।

जी-20 शिखर सम्मेलन में सहमति बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘हम राजनीति की दुनिया में रह रहे हैं, लेकिन हमें अपने उद्देश्यों के बारे में स्पष्ट होना चाहिए... हम आर्थिक विकास और आर्थिक वृद्धि पर केंद्रित हैं और यह भारत की प्राथमिकता है।’’

भारत ने जी-20 की अध्यक्षता एक दिसंबर, 2022 को एक साल के लिये संभाली। जी-20 शिखर सम्मेलन नयी दिल्ली में 9-10 सितंबर को होगा।

कांत ने कहा, ‘‘इसीलिए, हम सभी को साथ लाएंगे... हम बहुत आशान्वित हैं। हमारा उद्देश्य वास्तव में रूस और चीन सहित सभी 20 देशों को एक साथ लाना और कोई रास्ता निकालना है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि जी-20 के लिये पहली बार भारत एजेंडा तय कर रहा है और पूरी दुनिया उसकी सकारात्मक तथा रचनात्मक पहल का जवाब दे रही है।

कांत ने आगे कहा कि जी-20 अध्यक्ष के रूप में भारत का काम आर्थिक और विकासात्मक सहित कई मुद्दों पर आम सहमति बनाना है, जो दुनिया के उभरते बाजारों को प्रभावित कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\