भारत एवं नाईजीरिया ने आतंकवाद और समुद्री डकैती के खिलाफ सहयोग को गहरा करने का लिया संकल्प

भारत और नाइजीरिया ने आतंकवाद, उग्रवाद और समुद्री डकैती के खिलाफ सहयोग को और गहरा करने और व्यापारिक आदान-प्रदान को मजबूत करने का मंगलवार को संकल्प लिया. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने नाईजीरियाई समकक्ष ज्यॉफ्रे ओन्येमा के साथ बातचीत की जिस दौरान यह संकल्प लिया गया.

आतंकवाद/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Befunky)

नई दिल्ली, 2 सितंबर: भारत और नाइजीरिया (India–Nigeria) ने आतंकवाद, उग्रवाद और समुद्री डकैती के खिलाफ सहयोग को और गहरा करने और व्यापारिक आदान-प्रदान को मजबूत करने का मंगलवार को संकल्प लिया. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने नाईजीरियाई समकक्ष ज्यॉफ्रे ओन्येमा के साथ बातचीत की जिस दौरान यह संकल्प लिया गया. दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने वीडियो कॉफ्रेंस के जरिये बातचीत के दौरान भारत-नाईजीरिया के द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तार से चर्चा की.

इस बातचीत के बाद जारी किये गए एक संयुक्त बयान में कहा गया कि इस दौरान राजनीतिक, आर्थिक एवं व्यापारिक, रक्षा व सुरक्षा, विकास सहायता और सांस्कृतिक सहयोग पर व्यापक चर्चा की गई. इसके अनुसार दोनों पक्षों ने रक्षा प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में अपने व्यापक सहयोग को याद किया.

यह भी पढ़ें: India-China Border Row: पैंगोंग सो पर चीनी कार्रवाई को लेकर भारत ने कहा- उन बातों की पूर्ण अनदेखी हुई जिन पर पहले सहमति बनी थी

दोनों पक्षों ने इसको लेकर संतोष व्यक्त किया कि रक्षा उपकरण सहयोग, चिकित्सा और रखरखाव सेवा, आतंकवाद एवं उग्रवाद से मुकाबले के लिए शोध और विकास विशेषज्ञता को साझा करने जैसे नए क्षेत्रों में इसका विस्तार हो रहा है तथा सूचना का नियमित आदान-प्रदान हो रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs SL W, Women's Asia Cup 2026 Final Match Preview: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका महिला फाइनल में आज होगा महामुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch India National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team 1st T20I Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं भारत बनाम अफगानिस्तान पहले टी-20 मुकाबले का लाइव लुत्फ

India Women vs Sri Lanka Women Women's Asia Cup 2026 Final Live Streaming: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका महिला फाइनल मुकाबले में आज होगा महामुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

India Women vs Sri Lanka Women Women's Asia Cup 2026 Final Match Date And Time: टीम इंडिया बनाम श्रीलंका फाइनल मुकाबला आज, कब और कितने बजे से खेला जाएगा मैच? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी