देश की खबरें | भारत और चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से जुड़े विविध मुद्दों पर मंगलवार को चर्चा की।
नयी दिल्ली, नौ फरवरी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से जुड़े विविध मुद्दों पर मंगलवार को चर्चा की।
मंत्रालय ने कहा कि डिजिटल माध्यम से यह बैठक हुई और इस दौरान चीनी प्रतिनिधिमंडल को सुरक्षा परिषद में अपने कार्यकाल के दौरान भारत की प्राथमिकताओं के बारे में बताया गया।
उसने एक बयान में कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे पर विविध मुद्दों पर चर्चा की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने चीनी पक्ष को सुरक्षा परिषद में अपने कार्यकाल के दौरान भारत की प्राथमिकताओं के बारे में बताया।’’
मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष सुरक्षा परिषद एजेंडे पर अहम मुद्दों पर अपना सहयोग जारी रखने पर सहमत हुए।
चीन सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य है जबकि भारत ने एक जनवरी को गैर स्थायी सदस्य के रूप में दो साल का अपना कार्यकाल शुरू किया।
अगस्त में भारत के पास संयुक्त राष्ट्र के इस प्रभावशाली निकाय की अध्यक्षता रहेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)