देश की खबरें | भारत और अमेरिका ने रणनीतिक रक्षा संबंध मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और अमेरिका के बीच बुधवार को समाप्त हुई दो दिवसीय सैन्य सहयोग समूह की बैठक में दोनों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के समक्ष मौजूद चुनौतियों की साझा समझ के साथ द्विपक्षीय सैन्य सहयोग का दायरा बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

नयी दिल्ली, छह नवंबर भारत और अमेरिका के बीच बुधवार को समाप्त हुई दो दिवसीय सैन्य सहयोग समूह की बैठक में दोनों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के समक्ष मौजूद चुनौतियों की साझा समझ के साथ द्विपक्षीय सैन्य सहयोग का दायरा बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में भारत-अमेरिका सैन्य सहयोग समूह (एमसीजी) की 21वीं बैठक 5-6 नवंबर को आयोजित की गई थी। दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस अवसर पर जारी पहलों की समीक्षा की तथा सहयोग के नए क्षेत्रों को चिह्नित किया।

रक्षा मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया, ‘‘बैठक में क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण आदान-प्रदान, रक्षा औद्योगिक सहयोग, पारंपरिक और हाइब्रिड खतरों के लिए तैयारी को मजबूत करने वाले संयुक्त अभ्यासों को आगे बढ़ाने सहित कई विषयों पर चर्चा हुई।’’

विज्ञप्ति के मुताबिक बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व इंटेग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जे. पी. मैथ्यू ने और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमान के उप कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जोशुआ एम रुड ने किया। दोनों ने बैठक की सह अध्यक्षता की।

विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी के महत्व को रेखांकित किया और सक्रिय भागीदारी तथा बेहतर अंतर-संचालन के माध्यम से इस रणनीतिक संबंध को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।’’

इसमें कहा गया, ‘‘उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के सामने मौजूद चुनौतियों की साझा समझ के साथ भारत-अमेरिका सैन्य सहयोग के दायरे का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।’’

एमसीजी एक प्रमुख मंच है जिसका उद्देश्य रक्षा सहयोग को बढ़ाना तथा दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच रणनीतिक और परिचालन रक्षा सहयोग को बढ़ावा देना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Streaming In India: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match MYS Stadium Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिखेरेंगे जलवा या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट