जरुरी जानकारी | बौद्धिक संपदा संरक्षण में भारत 'सबसे चुनौतीपूर्ण' प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिलः अमेरिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

वाशिंगटन, 25 अप्रैल अमेरिका ने भारत को बौद्धिक संपदा (आईपी) के संरक्षण और प्रवर्तन के लिहाज से 'दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण' प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उसने इसे प्राथमिकता निगरानी सूची में डाल दिया है।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) की तरफ से बौद्धिक संपदा अधिकारों के संरक्षण और प्रवर्तन पर जारी रिपोर्ट 'विशेष 301' में भारत का जिक्र किया गया है।

यह सालाना रिपोर्ट आईपी सुरक्षा और प्रवर्तन की वैश्विक स्थिति की वार्षिक समीक्षा करती है।

इस रिपोर्ट में भारत को अर्जेंटीना, चिली, चीन, इंडोनेशिया, रूस और वेनेजुएला के साथ रखा गया है। यूएसटीआर ने कहा कि ये देश आने वाले साल में विशेष रूप से गहन द्विपक्षीय जुड़ाव का विषय होंगे। इस वर्ष डोमिनिकन गणराज्य को निगरानी सूची से हटा दिया गया है।

यूएसटीआर रिपोर्ट कहती है कि ट्रेडमार्क उल्लंघन की जांच समेत कुछ मुद्दों को संबोधित करने में भारत-अमेरिका व्यापार नीति मंच के तहत प्रगति हुई है, लेकिन लंबे समय से चली आ रही कई चिंताएं अब भी बरकरार हैं।

इनमें अपर्याप्त आईपी प्रवर्तन शामिल है, जिसमें ऑनलाइन चोरी की उच्च दर, एक व्यापक ट्रेडमार्क विरोध बैकलॉग और व्यापार रहस्यों की रक्षा के लिए अपर्याप्त कानूनी साधन शामिल हैं।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन तेई ने कहा, "विशेष 301 रिपोर्ट में उजागर किए गए कई मुद्दे हमारे सहयोगियों और भागीदारों से सहयोगपूर्ण प्रयासों की मांग करते हैं।"

यूएसटीआर ने कहा, "भारत ने अपने आईपी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम किया है लेकिन कई लंबे समय से चली आ रही आईपी चिंताओं पर प्रगति की कमी बनी हुई है। भारत आईपी की सुरक्षा और प्रवर्तन के संबंध में दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी