देश की खबरें | निर्दलीय विधायक ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिये
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर, 24 अगस्त कांग्रेस में नये नेतृत्व को लेकर जारी उठा-पटक के बीच मध्यप्रदेश के निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने सोमवार को कहा कि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना चाहिये।

शेरा ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगता है कि अखिल भारतीय कांग्रेस समिति को संभालने के लिये पार्टी को कमलनाथ से अच्छा नेता नहीं मिलेगा। वह पार्टी के सभी नेताओं को साथ लेकर चलने की सोच रखते हैं जिससे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।"

यह भी पढ़े | कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में फैसला, सोनिया गांधी अगले 6 महीने के तक पार्टी में अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगीं- रिपोर्ट: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, "चूंकि अब गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। ऐसे में कांग्रेस को इस पद के लिये कमलनाथ से अच्छा विकल्प नहीं मिलेगा।"

बुरहानपुर क्षेत्र के निर्दलीय विधायक ने मीडिया के कैमरों के सामने हालांकि यह बात बेहद गंभीर मुखमुद्रा के साथ कही। लेकिन इसे कमलनाथ पर उनके तंज के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े | CWC Meeting: पत्र लिखने वाले नेताओं में सुलह, सीडब्ल्यूसी की बैठक में बोले, सोनिया-राहुल के नेतृत्व पर पूरा भरोसा – रिपोर्ट.

गौरतलब है कि मंत्री बनाये जाने की उम्मीद में शेरा सूबे में कमलनाथ की अगुवाई वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रहे थे। लेकिन मार्च में कांग्रेस के 22 बागी विधायकों के साथ उन्होंने भी पाला बदल लिया था।

कांग्रेस के इन बागी विधायकों के त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गयी थी। इस कारण कमलनाथ को 20 मार्च को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा 23 मार्च को सूबे की सत्ता में लौट आयी थी।

शेरा ने कहा, "मैं अब ईमानदारी के साथ मौजूदा चौहान सरकार का साथ दे रहा हूं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)