देश की खबरें | कोविड-19 के कारण सिक्किम में सीमित स्तर पर होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के प्रकोप के कारण सिक्किम में 74वां स्वतंत्रता दिवस समारोह सीमित स्तर पर आयोजित किया जाएगा। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।
गंगटोक, चार अगस्त कोविड-19 के प्रकोप के कारण सिक्किम में 74वां स्वतंत्रता दिवस समारोह सीमित स्तर पर आयोजित किया जाएगा। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।
अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम पालजोर स्टेडियम के बजाए मनन भवन में होगा।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: बहनों की जिद के आगे झुके भारत और नेपाल सरकार, कुछ समय के लिए खोली सरहद.
एक अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम सीमित स्तर पर होगा और इसमें सीमित संख्या में हीं लोगों को आमंत्रित किया गया है हालांकि उत्साह पहले के वर्षों जितना ही होगा।
इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अनेक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगा।
इस बाबत फैसला मुख्य सचिव एस.सी. गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में लिया गया।
सिक्किम में सोमवार तक कोविड-19 के 688 मामले सामने आए हैं जिनमें से 390 मरीजों का इलाज चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)