IND vs ENG: 'इंग्लैंड की ‘बैजबॉल’ का सामना करने के लिए हमारे पास ‘विराटबॉल’ है', सुनील गावस्कर का बयान

महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कहा कि 25 जनवरी से हैदराबाद में शुरू होने वाली पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड की ‘बैजबॉल’ का सामना करने के लिए भारत के पास ‘विराटबॉल’ मौजूद है.

टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 21 जनवरी: महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कहा कि 25 जनवरी से हैदराबाद में शुरू होने वाली पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड की ‘बैजबॉल’ का सामना करने के लिए भारत के पास ‘विराटबॉल’ मौजूद है. इंग्लैंड के बल्लेबाज अब बहुत ही आक्रामक शैली में खेलते हैं जो उनके मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम के खेलने के तरीके से जुड़ा है. यह भी पढ़ें: IND vs ENG Test Series 2024: हैदराबाद में आर अश्विन का कुछ ऐसा हैं रिकॉर्ड, यहां देखें दिग्गज गेंदबाज के दिलचस्प आंकड़े

गावस्कर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘विराट कोहली जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, उनका मूवमेंट अच्छा है. वह जिस फॉर्म में हैं, उसे देखते हुए ‘बैजबॉल’ का सामना करने के लिए हमारे पास ‘विराटबॉल’ मौजूद है.’’

कोहली टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों के क्लब में जुड़ने से महज 152 रन दूर हैं. वह इस आगामी श्रृंखला में भारत की मुख्य कड़ी होंगे। उनके नाम 113 मैच में 29 अर्धशतक और 30 शतक हैं. गावस्कर ने कहा, ‘‘हां, पारी को बढ़ाने का मतलब अर्धशतक से ज्यादा शतक होना है. कोहली के पास शतक और अर्धशतक समान ही हैं, इसका मतलब है कि उनकी अर्धशतक को शतक में तब्दील करने की गति काफी अच्छी है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड ने पिछले एक दो साल में टेस्ट क्रिकेट में नया रवैया (बैजबॉल) अपनाया है. यह काफी आक्रामक रवैया है जिसमें बल्लेबाज हमेशाा तेजी से रन जुटाने की कोशिश करता है. परिस्थितियां भले ही कैसी भी हों, वे हमेशा आक्रामक क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय स्पिनरों के खिलाफ यह रवैया कारगर होता है या नहीं. ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के मैच का स्कोरकार्ड Live

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Toss Update And Live Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड