जरुरी जानकारी | राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली का बढ़ रहा दायरा: पीएफआरडीए प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) का दायरा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र के कई उपक्रम अपने पेंशन कोष को इसमें डाल रहे हैं। यह बात पेंशन निधि नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के चेयरमैन एस. बंद्योपाध्याय ने बृहस्पतिवार को कही।

कोलकाता, 10 सितंबर राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) का दायरा धीरे-धीरे बढ़ रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र के कई उपक्रम अपने पेंशन कोष को इसमें डाल रहे हैं। यह बात पेंशन निधि नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के चेयरमैन एस. बंद्योपाध्याय ने बृहस्पतिवार को कही।

वह इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईआईसी) के एक वेबिनार को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़े | PAN Card को लेकर रहे सचेत, अगर की ये गलती तो भरना पड़ेगा 10,000 रुपए का जुर्माना.

उन्होंने कहा कि देश में हालांकि, पेंशन योजना की पहुंच काफी कम है लेकिन अब कई केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम अपने सेवानिवृत्ति इत्यादि से जुड़े कोष को एनपीएस में डाल रहे हैं।

बंद्योपाध्याय ने कहा कि इसमें लाभार्थियों को अच्छा लाभ मिल रहा है। सरकार के कोष पर चक्रवृद्धि ब्याज दर 9.95 प्रतिशत वार्षिक है जबकि इक्विटी शेयरों में मात्र 15 प्रतिशत पूंजी का ही निवेश किया जाता है।

यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.

उन्होंने कहा, ‘‘ आजकल कई कॉरपोरेट कंपनियां भी अपने कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति लाभ को महत्व दे रही हैं। करीब 7,900 कॉरपोरेट ने एनपीएस प्रणाली को स्वीकार किया जिसमें 10 लाख अंशधारकों के साथ 50,000 करोड़ रुपये का कोष है।’’

बंद्योपाध्याय ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा कंपनियों को एनपीएस में शामिल करने के लिए जागरुकता लाने की जरूरत है।

अटल पेंशन योजना के बारे में उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े पांच साल में 20 लाख लोग इससे जुड़े और इनकी कुल संख्या 2.45 लाख है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\