जरुरी जानकारी | बढ़ता विदेशी मुद्रा भंडार उत्साहवर्धक, बुद्धिमता से हो उपयोग: महिंद्रा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने देश के बढ़ते विदेशी मुद्रा भंडार पर प्रसन्नता जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इसका उपयोग बुद्धिमता के साथ वृद्धि की राह पर लौटने की दिशा में किया जाना चाहिये।
नयी दिल्ली, 11 जून महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने देश के बढ़ते विदेशी मुद्रा भंडार पर प्रसन्नता जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इसका उपयोग बुद्धिमता के साथ वृद्धि की राह पर लौटने की दिशा में किया जाना चाहिये।
उन्होंने इसके साथ ही याद दिलाया कि करीब 30 साल पहले भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग शून्य हो गया था।
उन्होंने भारत के विदेशी मुद्रा भंडार से संबंधित एक आलेख को ट्वीट करते हुए यह टिप्पणी की। संबंधित आलेख के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 500 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। मौजूदा 493 अरब डॉलर का भंडार अगले 17 महीने तक की आयात जरूरतों के लिये पर्याप्त है।
महिंद्रा ने कहा, ‘‘30 साल पहले भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग शून्य हो गया था। अब हमारे पास तीसरा सबसे बड़ा वैश्विक भंडार है।"
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: फैमिली पेंशन पाने का यह है नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.
उन्होंने कहा, "इस अनिश्चित समय में यह खबर मनोबल बढ़ाने वाली है। अपने देश की क्षमता को मत भूलें और आर्थिक वृद्धि के रास्ते पर वापस आने के लिये इस संसाधन का बुद्धिमता से उपयोगल करें।"
आलेख में कहा गया है कि भारत पहले ही विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में रूस और दक्षिण कोरिया से आगे निकल गया है। अब भारत चीन और जापान के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)