विदेश की खबरें | चीन के उत्तर-पश्चिमी शहर उरुम्की में बढ़े संक्रमण के मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बीजिंग, 20 जुलाई (एपी) चीन के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित शिनजियांग के उरुम्की शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और वहां सोमवार को 17 नए मामले सामने आए।

बीजिंग, 20 जुलाई (एपी) चीन के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित शिनजियांग के उरुम्की शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और वहां सोमवार को 17 नए मामले सामने आए।

शिनजियांग की राजधानी उरुम्की में संक्रमण के कम से कम 47 मामले सामने आ चुके हैं। प्रशासन ने संक्रमण रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं और यात्रा पर पाबंदी लगा दी गयी है ।

यह भी पढ़े | सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद की तबीयत बिगड़ी, किंग फैसल स्पेशलिस्ट अस्पताल में भर्ती.

शिनजियांग रेगिस्तानी और शुष्क इलाका है और यहां कम आबादी है । चीन के मध्य में स्थित वुहान से शुरु हुई महामारी के बाद यहां पर कुछ ही मामले आए थे ।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि इनके अलावा, विदेश से आए पांच लोग संक्रमित पाए गए।

यह भी पढ़े | यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के नेताओं ने की कोरोना वायरस कोष पर एकता की अपील.

चीन ने कहा है कि जनवरी और जून के बीच महामारी से जुड़े अपराध के मामलों में 5370 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें 40 प्रतिशत लोगों को जालसाजी के लिए गिरफ्तार किया गया।

राज्य के अभियोजक कार्यालय ने बताया है कि 15 प्रतिशत लोगों पर कानूनी एजेंसियों के काम में बाधा डालने, नकली सामान बेचने आदि के आरोप लगाए हैं ।

पृथक-वास नियमों और यात्रा पाबंदी का उल्लंघन करने वालों के बारे में अलग से जानकारी नहीं दी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज