विदेश की खबरें | अफगानिस्तान में महिलाओं, बच्चों के मरने की संख्या में बढ़ोतरी : संयुक्त राष्ट्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रिपोर्ट के मुताबिक युद्धग्रस्त देश में वर्ष के पहले छह महीने में अफगानिस्तान में हिंसा के दौरान मारे गए एवं जख्मी हुए नागरिकों की संख्या में पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 47 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक युद्धग्रस्त देश में वर्ष के पहले छह महीने में अफगानिस्तान में हिंसा के दौरान मारे गए एवं जख्मी हुए नागरिकों की संख्या में पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 47 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

अफगानिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष प्रतिनिधि देबोरा लायन ने कहा, ‘‘मैं तालिबान और अफगानिस्तान के नेताओं से आग्रह करती हूं कि संघर्ष की भयावहता और नागरिकों पर पड़ने वाले इसके खतरनाक असर पर ध्यान दें।’’

लायन ने रिपोर्ट के साथ जारी बयान में कहा, ‘‘रिपोर्ट स्पष्ट चेतावनी देती है कि अगर हिंसा पर लगाम नहीं कसी गई तो इस वर्ष काफी संख्या में अफगान नागरिक मारे जाएंगे और जख्मी होंगे।’’

तालिबान ने हाल के समय में काफी भूभाग पर कब्जा कर लिया है, कई पड़ोसी देशों के साथ लगती सीमाओं पर भी उसने प्रभुत्व कायम कर लिया है और कई प्रांतीय राजधानियों पर उसके कब्जा करने का खतरा बना हुआ है। अमेरिका और नाटो सैनिकों के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद से तालिबान का खतरा बढ़ा है।

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने बताया कि 2021 में अब तक 1659 आम नागरिक मारे गए हैं और 3254 आम नागरिक घायल हुए हैं। इसने कहा कि पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में यह 47 फीसदी ज्यादा है।

रिपोर्ट के मुताबिक 2021 के पहले छह महीने में इन सभी हताहतों में लगभग आधे महिलाएं एवं बच्चे थे। मारे गए लोगों में 32 फीसदी बच्चे हैं जिनकी संख्या 468 है और 1214 बच्चे घायल हुए हैं। मृतकों में 14 फीसदी महिलाएं हैं जिनकी संख्या 219 है, जबकि घायल महिलाओं की संख्या 508 है।

अमेरिका-नाटो सैनिकों की वापसी का 95 फीसदी काम पूरा हो गया है और 31 अगस्त तक अफगानिस्तान से उनकी पूर्ण वापसी हो जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Dharamsala Stadium Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट