जरुरी जानकारी | आयकर विभाग ने 2022-23 में किए 95 एपीए पर हस्ताक्षर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2022-23 में 95 अग्रिम मूल्य-निर्धारण समझौतों (एपीए) पर हस्ताक्षर किए जो इसकी शुरुआत के बाद से सर्वाधिक संख्या है।

नयी दिल्ली, एक सितंबर आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2022-23 में 95 अग्रिम मूल्य-निर्धारण समझौतों (एपीए) पर हस्ताक्षर किए जो इसकी शुरुआत के बाद से सर्वाधिक संख्या है।

आयकर विभाग ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "वित्त वर्ष 2022-23 में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कुल 95 एपीए पर हस्ताक्षर किए जो एपीए कार्यक्रम की शुरुआत होने के बाद से किसी भी वित्त वर्ष में सबसे अधिक है।"

एपीए संबद्ध इकाइयों के बीच लेन-देन की कीमत (ट्रांसफर प्राइसिंग) के तौर-तरीकों के निर्धारण को लेकर करदाता और कर प्राधिकरण के बीच समझौता है।

सीबीडीटी ने भारत में निवेशकों के अनुकूल और मददगार कर व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए जुलाई, 2012 में एपीए कार्यक्रम की शुरुआत की थी। शुरुआत के बाद से भारतीय एपीए कार्यक्रम ने कारोबारी सुगमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

प्रत्यक्ष करों के मामले में निर्णय लेने वाली संस्था सीबीडीटी ने पिछले वित्त वर्ष में 32 द्विपक्षीय अग्रिम मूल्य-निर्धारण समझौतों (बीएपीए) पर भी हस्ताक्षर किए, जो अब तक किसी भी वित्तीय वर्ष की अधिकतम संख्या है।

फिनलैंड, ब्रिटेन, अमेरिका, डेनमार्क, सिंगापुर एवं जापान के साथ आपसी समझौते के बाद बीएपीए पर हस्ताक्षर किए गए।

द्विपक्षीय एपीए दो देशों में स्थित संबंधित कंपनियों के बीच अंतरराष्ट्रीय लेनदेन में उत्पन्न होने वाले संबद्ध कंपनियों के बीच लेन-देन से जुड़े विवादों को कम करने में मदद करते हैं। वे दोनों देशों की संबंधित कंपनियों के बीच अंतरराष्ट्रीय लेनदेन को भी निश्चितता देंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी