देश की खबरें | कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण को आयकर विभाग का नोटिस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 18 नवंबर आयकर विभाग ने कांग्रेस नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को एक नोटिस भेजा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को स्वयं इसकी जानकारी दी और कहा कि वह जल्द ही औपचारिक रूप से इसका जवाब देंगे।

यह भी पढ़े | केजरीवाल सरकार की तरफ से दिल्ली वालों को बड़ा तोहफा, रानीखेड़ा में 150 एकड़ की जमीन में बनेगा हाइटेक बिजनेस पार्क.

चव्हाण ने नोटिस के बारे में विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा,‘‘मोदी सरकार ने आयकर विभाग के जरिये मुझे नोटिस भेजा है। मेरा मानना है कि इसी तरह का नोटिस राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष पवार साहेब (शरद पवार) को भी भेजा गया था।’’

उन्होंने कहा कि इस तरह के नोटिस विपक्षी नेताओं को भेजे जा रहे हैं।

यह भी पढ़े | सीएम भूपेश बघेल प्रदेश वासियों को देंगे एक और पर्यटन स्थल की सौगात, 19 नवंबर को होगा ‘इंदिरा प्रियदर्शिनी नेचर सफारी मोहरेंगा’ का लोकार्पण.

चव्हाण ने कहा, ‘‘मुझे भाजपा नेताओं को इसी तरह के नोटिस भेजने की जानकारी नहीं है, मुझे नोटिस भेजा गया है और मैं औपचारिक रूप से इसका जवाब दूंगा।’’

उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग ने चुनाव आयोग में दिए उनके चुनावी हलफनामे के आधार पर गत सितंबर में शरद पवार को नोटिस भेजा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)