खेल की खबरें | सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शतरंज ओलंपियाड का उद्घाटन, प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहली बार भारत में हो रहे शतरंज ओलंपियाड के उद्घाटन समारोह में यहां का नेहरू इंडोर स्टेडियम रोशनी से जगमगाया हुआ है और यहां की फिज़ा में इस खेल को लेकर जोश और जुनून को महसूस किया जा सकता है।

चेन्नई, 28 जुलाई पहली बार भारत में हो रहे शतरंज ओलंपियाड के उद्घाटन समारोह में यहां का नेहरू इंडोर स्टेडियम रोशनी से जगमगाया हुआ है और यहां की फिज़ा में इस खेल को लेकर जोश और जुनून को महसूस किया जा सकता है।

शतरंज ओलंपियाड के 44 वें सत्र के आगाज से पहले चेन्नई के मुख्य इलाके को शानदार तरीके से सजाया गया है, जहां शतरंज की लोकप्रियता अपने चरम पर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग के जरिये जब जवाहरलाल नेहरू की ओर बढ़ रहे थे तब रास्ते में संगीतकारों और ताल वादकों के प्रदर्शन के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मोदी ने शतरंज की बिसात की डिजाइन वाली बॉर्डर वाला पटका पहन रखा था।

इस मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन हल्के पीले रंग की रेशम की शर्ट, धोती और ‘अंगवस्त्र (शॉल)’ पहना था। कार्यक्रम में केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और तमिलनाडु के राज्यपाल रविन्द्र नारायण रवि भी मौजूद थे।

भाजपा की तमिलनाडु इकाई की कला और संस्कृति शाखा ने मोदी के स्वागत के लिए संगीत और पारंपरिक नृत्य का आयोजन किया। स्टेडियम की ओर जाते समय समर्थकों ने मोदी की कार पर समर्थकों ने फूल बरसाये।  ट्विटर पर 'वणक्कम मोदी' ट्रेंड कर रहा है।

स्टेडियम के बाहर रंग-बिरंगे की आकर्षक रोशनी के साथ बड़े आकार का शतरंज बोर्ड और इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले देशों के झंडे लगे है। ओलंपियाड का आयोजन 10 अगस्त तक चलेगा

भारत के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री स्टालिन को ओलंपियाड की मशाल थमाई। यहां पहुंचने से पहले इस मशाल ने देशभर का दौरा किया है।

प्रधानमंत्री ने फिर शतरंज के चैम्पियन खिलाड़ियों को मशाल थमाई।

उद्घाटन समारोह में सैंड आर्टिस्ट (रेत शिल्पकार) सरवम पटेल ने प्राचीन मामल्लापुरम बंदरगाह मंदिर, शतरंज के खेल और मेजबान देश भारत से जुड़ी कलाकृति बनाकर अपने कौशल से लोगों का दिल जीत लिया।

स्टेडियम के मंच पर बड़े शतरंज के खेल में इस्तेमाल होने वाले ‘किंग, क्वीन, रूक, बिशप, नाइट और पॉन्स’ की बड़ी आकृतियों से सजाया गया है।

इस मौके पर विशेष नृत्य-गीत ‘वणक्कम चेन्नई, वणक्कम शतरंज’ का प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर खेलों की मेजबानी करने वाले ऐतिहासिक बंदरगाह शहर मामल्लापुरम में की रेत-मूर्तिकला के विषय पर एक ऑडियो विजुअल का प्रदर्शन हुआ।

आर्केस्ट्रा की धुनों और तालियों की गड़गड़ाहट ने जापान, चीन, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इटली, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रिया, अल्बानिया, अल्जीरिया, अंगोला, अर्जेंटीना और बारबाडोस सहित दर्जनों देशों की टीमों का स्टेडियम में स्वागत किया गया।  

इस मौके पर वाद्य यंत्रों से निकले ‘जय हो’ के धुन और ‘वंदे मातरम्’ के गायन में वहां मौजूद लोगों में जोश भर दिया।

भारतीय शास्त्रीय नृत्य के सभी आठ रूपों, कथक, ओडिसी, कुचिपुड़ी, कथककली, मोहिनीअट्टम, मणिपुरी, सत्त्रिया और भरतनाट्यम का प्रदर्शन किया गया। उद्घाटन के लिए एकत्र हुए लोगों ने चेन्नई के संगीतकार लिडियन नादस्वरम के संगीत समारोह का भी लुत्फ उठाया।

इस मौके पर फिडे (शतरंज की वैश्विक संचालक) गान बजाया गया और प्रतिभागियों ने शपथ ली।

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण तमिलनाडु की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता से जुड़ी प्रस्तुति को दर्शाते वाले नाटक, संगीत और नृत्य रहे। दिग्गज अभिनेता कमल हासन के वॉइस ओवर (पार्श्व स्वर) ने इसे और दमदार बनाया।

इस दौरान लगभग 2000 साल पहले तंजावुर जिले में करिकाल चोल द्वारा कावेरी नदी पर बनाए गए सबसे पुराने बांध कल्लनई और उस जमाने में सिंचाई के लिए उपयोग होने वाले ‘टेराकोटा’ पाइप को लेकर शानदार प्रस्तुति पेश की गयी। 

 रंगारंग आयोजन और भारतीय कला और संस्कृति की पेशकश ने दुनिया भर को खिलाड़ियों का मन मोह लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड