देश की खबरें | कोविड-19 के मद्देनजर दीपावली से लेकर छठ पर्व तक व्यापक सावधानी बरतने की आवश्यकता : मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के मद्देनजर त्योहारों में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुये कहा है कि दीपावली से लेकर छठ पर्व तक व्यापक सावधानी की आवश्यकता है, क्योंकि इस दौरान लोग आपस में भेंट करते हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 13 नवम्बर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के मद्देनजर त्योहारों में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुये कहा है कि दीपावली से लेकर छठ पर्व तक व्यापक सावधानी की आवश्यकता है, क्योंकि इस दौरान लोग आपस में भेंट करते हैं।

उन्होंने कहा कि छठ पर्व सामूहिक रूप से सम्पन्न किया जाता है, इसे देखते हुए जनपद स्तर पर समीक्षा करते हुए संक्रमण नियंत्रण के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए हैं।

यह भी पढ़े | Ayodhya Deepotsav Live Streaming on Doordarshan: सीएम योगी के हाथों अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम का होगा शुभारंभ, जलाए जाएंगे 5.51 लाख दीये, दूरदर्शन पर देखें लाइव.

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ शुक्रवार को यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष प्रयास किये जाएं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जनपद लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी तथा मेरठ में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की दर को बेहतर करने के लिए उपचार व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की जांच का कार्य पूरी गति से संचालित किया जाए। उन्होंने निगरानी व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू रखने के निर्देश भी दिये हैं।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: यूपी में एक और पत्रकार का शव मिला, महिला इंस्पेक्टर पर केस दर्ज.

उन्होंने निर्देश दिये कि स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग त्योहारों के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरतें। मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर आपातकालीन व्यवस्था को सक्रिय और प्रभावी बनाकर रखा जाए।

आदित्यनाथ ने कहा कि रोजगार सृजन के लिए प्रभावी प्रयास किये जाएं, इस सम्बन्ध में एक कार्ययोजना तैयार कर उसे लागू किया जाए। उन्होंने दीपावली एवं छठ पर्व के बाद मनरेगा के तहत तालाबों के पुनरुद्धार कार्य को प्रारम्भ किये जाने के निर्देश भी दिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\