देश की खबरें | इतिहासकार श्रीनाथ राघवन की आगामी किताब में इंदिरा गांधी के राजनीतिक जीवन का लेखा-जोखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इतिहासकार श्रीनाथ राघवन की आगामी पुस्तक में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के राजनीतिक जीवन और भारत पर इसके दीर्घकालिक प्रभाव का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा।

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल इतिहासकार श्रीनाथ राघवन की आगामी पुस्तक में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के राजनीतिक जीवन और भारत पर इसके दीर्घकालिक प्रभाव का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा।

पुस्तक ‘इंदिरा गांधी एंड द ईयर्स दैट ट्रांसफॉर्म्ड इंडिया’ का विमोचन 30 मई को होना है। इसमें इंदिरा गांधी के कार्यकाल को एक नए दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया गया है, जिसमें राष्ट्रवाद, वैश्विक राजनीति और आर्थिक परिवर्तन की व्यापक लहरों के बीच लिए गए उनके निर्णयों पर रोशनी डाली जाएगी।

किताब का प्रकाशन ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया’ द्वारा किया गया है।

लेखक ने एक बयान में कहा, ‘‘इंदिरा गांधी और उनका समय, विशेष रूप से आपातकाल, हमारी सामूहिक राजनीतिक स्मृति में बहुत बड़ा स्थान रखता है। फिर भी पचास साल बाद भी हमारे पास उस उथल-पुथल भरे समय को लेकर कोई उचित ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह पुस्तक 1970 के दशक के वैश्विक संदर्भ में इंदिरा गांधी और उनके समकालीन लोगों के विचारों और विकल्पों के कथात्मक इतिहास द्वारा इस तरह का विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।’’

प्रकाशक के अनुसार, ‘‘यह किताब भारत और दुनिया भर से व्यापक शोध और हाल ही में अवर्गीकृत अभिलेखीय सामग्रियों पर आधारित है जिसके लिए राघवन ने लगभग 15 वर्षों तक काम किया।’’

प्रकाशन की उपाध्यक्ष और प्रधान संपादक मानसी सुब्रमण्यम ने कहा, ‘‘उपनिवैशिक कालखंड के बाद के इतिहास पर सावधानीपूर्वक ध्यान देते हुए, राघवन ने इंदिरा गांधी के नेतृत्व के विरोधाभासों का अध्ययन किया है।’’

राघवन की पूर्व लिखित पुस्तकों में ‘इंडियाज वॉर: द मेकिंग ऑफ मॉडर्न साउथ एशिया’ और ‘द मोस्ट डेंजरस प्लेस: ए हिस्ट्री ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स इन साउथ एशिया’ शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू