देश की खबरें | गुजरात उच्च न्यायालय की ऑनलाइन सुनवाई में व्यक्ति शौचालय से पेश हुआ, वीडियो प्रसारित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात उच्च न्यायालय में ऑनलाइन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति को कथित तौर पर शौचालय की सीट पर बैठकर कार्यवाही में हिस्सा लेने का एक वीडियो शुक्रवार को प्रसारित हुआ।
अहमदाबाद, 27 जून गुजरात उच्च न्यायालय में ऑनलाइन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति को कथित तौर पर शौचालय की सीट पर बैठकर कार्यवाही में हिस्सा लेने का एक वीडियो शुक्रवार को प्रसारित हुआ।
यह घटना 20 जून को उस समय घटी जब न्यायमूर्ति नीरज एस देसाई एक मामले की सुनवाई कर रहे थे।
वीडियो में दिख रहा है कि पीले रंग की टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन से लॉग इन किया, स्क्रीन पर उसका नाम ‘समद बैटरी’ लिखा दिखाई दे रहा था।
चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जब वह वीडियो लिंक के माध्यम से कार्यवाही में शामिल हो रहा था, तब वह शौचालय की सीट पर बैठा हुआ था।
कोविड-19 महामारी के बाद से, गुजरात उच्च न्यायालय ने वकीलों और वादियों दोनों को ऑनलाइन माध्यम से कार्यावाही में शामिल होने की अनुमति दी है, और प्रत्येक सुनवाई का अदालत के यूट्यूब चैनल के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाता है।
लगभग एक मिनट के इस लघु वीडियो में दिख रहा है कि व्यक्ति ने मोबाइल फोन को शौचालय के फर्श पर रखा हुआ था और कैमरा उसकी ओर है।
शौचालय में नित्यक्रिय करने के बाद व्यक्ति फोन उठाया और चला गया। ऐसा प्रतीत होता हे कि न्यायमूर्ति देसाई ने उसकी पृष्ठभूमि पर गौर नहीं किया।
बाद में वही व्यक्ति को इयरफोन लगाए हुए, पुनः लॉगइन किया और इस बार एक कमरे में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए देखा जा सकता है।
लगभग दस मिनट के बाद, न्यायमूर्ति देसाई ने उसका नाम पूछा और उसने अपना नाम अब्दुल समद बताया, जो सूरत के किम गांव का निवासी है और मारपीट के एक मामले में शिकायतकर्ता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)