देश की खबरें | शुरुआती रूझानों में राजग को महागठबंधन पर बढ़त से कहीं खुशी तो कहीं निराशा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रूझानों में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन पर बढ़त बनाए हुए है। इसे लेकर जहां भाजपा और जनता दल यूनाईटेड (जद-यू) के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है वहीं राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल दिख रहा है । हालांकि अभी भी उन्हें उम्मीद है कि नतीजे उनके पक्ष में आएंगे।
पटना, 10 नवंबर बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रूझानों में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन पर बढ़त बनाए हुए है। इसे लेकर जहां भाजपा और जनता दल यूनाईटेड (जद-यू) के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है वहीं राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल दिख रहा है । हालांकि अभी भी उन्हें उम्मीद है कि नतीजे उनके पक्ष में आएंगे।
बीर चंद पटेल मार्ग पर स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में जहां एक्जिट पोल के अनुमान आने के बाद पिछले तीन दिनों से सन्नाटा पसरा हुआ था वहीं आज शुरुआती रूझानों के बाद वहां गहमागहमी बढ़ गई है और कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता चेहरे पर मुस्कान लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे।
यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: बिहार में NDA या महागठबंधन, कौन जीतेगा? अभी यह कह पाना मुश्किल.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल खुद पार्टी कार्यालय में मौजूद थे और लगातार चुनावी नतीजों पर नजर बनाए हुए हैं।
बिहार भाजपा के प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर ने कहा कि भाजपा और जदयू के गठबंधन ने ‘‘डबल इंजन’’ सरकारों की तरह काम किया है और राज्य की जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है।
यह भी पढ़े | MP By Election Result 2020: 1 क्लिक में पढ़ें मध्य प्रदेश उप-चुनावों में क्या है बीजेपी और कांग्रेस का हाल.
उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को पता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही राज्य के विकास को गति दे सकते हैं। लिहाजा राज्य की जनता ने राजग पर पुन: अपना विश्वास जताया है।’’
नीतीश कुमार अपने आधिकारिक आवास पर है और चुनावी मतगणना पर नजर गड़ाए हुए हैं वहीं पार्टी के नेता धीरे-धीरे पार्टी कार्यालय पहुंचने लगे हैं। राजद और भाजपा का कार्यालय बेहद करीब है।
बिहार प्रदेश जद(यू) अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि उन्हें शुरुआत से ही भरोसा था कि राज्य की जनता सत्ताधारी गठबंधन के साथ है ताकि विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
यह पूछे जाने पर कि भाजपा चुनावों में जद(यू) के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है तो क्या ऐसे में भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे, इसके जवाब में सिंह ने कहा, ‘‘जब भाजपा के ही शीर्ष नेताओं ने कहा है कि सीटें कितनी भी कोई जीते कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे। इसके बाद स्पष्टीकरण के लिए कुछ रह नहीं जाता।’’ जद(यू) प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि बिहार के लोगों को नीतीश कुमार पर भरोसा है जो शुरुआती रूझानों से भी स्पष्ट है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)