जरुरी जानकारी | महिंद्रा लाइफस्पेस की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 19 प्रतिशत बढ़कर 85 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल्टी कंपनी महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लि. का शुद्ध लाभ मार्च 2025 को समाप्त तिमाही में 19 प्रतिशत बढ़कर 85.09 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल रियल्टी कंपनी महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लि. का शुद्ध लाभ मार्च 2025 को समाप्त तिमाही में 19 प्रतिशत बढ़कर 85.09 करोड़ रुपये रहा।

एक साल पहले इसी तिमाही में इसका शुद्ध मुनाफा 71.48 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में कुल आय मामूली रूप से बढ़कर 55.44 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 54.60 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान, कंपनी का शुद्ध लाभ घटकर 60.94 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में 97.95 करोड़ रुपये था।

पिछले वित्त वर्ष में कुल आय बढ़कर 463.87 करोड़ रुपये हो गई जो वर्ष 2023-24 में 279.12 करोड़ रुपये थी।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now