देश की खबरें | एमेराल्ड कोर्ट परियोजना मामले में उच्चतम न्यायालय ने कहा, मानदंडों के उल्लंघन में नोएडा के अधिकारियों की ''मिलीभगत''

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एमराल्ड कोर्ट परियोजना के दौरान कानून के उल्लंघन में सुपरटेक लिमिटेड के साथ नोएडा के अधिकारियों की ''मिलीभगत'' से ही 40 मंजिला दोहरे टावरों का निर्माण हो सका, जिससे निवासियों के लिए धूप और ताजी हवा अवरुद्ध हो जाएगी। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को इन ढांचों को तोड़ने का आदेश देते हुए यह बात कही।

नयी दिल्ली, 31 अगस्त एमराल्ड कोर्ट परियोजना के दौरान कानून के उल्लंघन में सुपरटेक लिमिटेड के साथ नोएडा के अधिकारियों की ''मिलीभगत'' से ही 40 मंजिला दोहरे टावरों का निर्माण हो सका, जिससे निवासियों के लिए धूप और ताजी हवा अवरुद्ध हो जाएगी। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को इन ढांचों को तोड़ने का आदेश देते हुए यह बात कही।

शीर्ष अदालत ने कहा कि कानून के शासन का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अवैध निर्माण से सख्ती से निपटना होगा।

नोएडा ने उत्तर प्रदेश अपार्टमेंट अधिनियम 2010 का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया, जिसके परिणामस्वरूप फ्लैट खरीदारों के अधिकारों का खुलेआम उल्लंघन हुआ है।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने कहा, '' यह नोएडा और अपीलकर्ता के बीच मिलीभगत के अलावा किसी भी निष्कर्ष की ओर इशारा नहीं कर सकता, जोकि फ्लैट खरीदारों के अधिकारों की कीमत पर आर्थिक लाभ के लिए नियमों के प्रावधान के अनुपालन से बचने के लिए है।''

पीठ ने कहा, '' उच्च न्यायालय द्वारा एपेक्स और सियेन (टी-16 और टी-17) को गिराने के आदेश में हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है और उच्च न्यायालय द्वारा ढांचा गिराए जाने के निर्देश की पुष्टि की जाती है।''

शीर्ष अदालत ने निर्देश दिया कि इस फैसले की तारीख से तीन महीने के भीतर इस ढांचे को गिराने की कार्रवाई की जाए।

पीठ ने कहा, '' इस मामले का रिकॉर्ड ऐसे उदाहरणों से भरा हुआ है जो अपीलकर्ता और उसके प्रबंधन के साथ नोएडा के अधिकारियों के बीच मिलीभगत उजागर करते हैं। इन परिस्थितियों में उच्च न्यायालय बिल्कुल सही निष्कर्ष पर पहुंचा है कि डेवल्पर कंपनी और योजना बनाने वाले प्राधिकरण के बीच मिलीभगत थी।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\