जरुरी जानकारी | चालू वित्त वर्ष में भारत के वस्तु निर्यात के समक्ष आ सकती हैं दिक्कतें : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू वित्त वर्ष में भारत के वस्तु निर्यात को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और अमेरिका द्वारा जवाबी शुल्क लगाने से यह स्थिति और बिगड़ सकती है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है।

कोलकाता, 17 जुलाई चालू वित्त वर्ष में भारत के वस्तु निर्यात को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और अमेरिका द्वारा जवाबी शुल्क लगाने से यह स्थिति और बिगड़ सकती है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि शुल्क वृद्धि अगस्त से लागू हो सकती है। भारत और अमेरिका एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, जिस पर नजर रखी जा रही है।

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का अनुमान है कि 2025 में वस्तु व्यापार में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आएगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2024 के 3.3 प्रतिशत से घटकर 2025 में 2.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

भारत के सबसे बड़े निर्यात गंतव्य, अमेरिका में वृद्धि दर 2.8 प्रतिशत से घटकर 1.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

ऐसे में चालू वित्त वर्ष में भारत के वस्तु व्यापार पर दबाव रहने की आशंका है।

हालांकि, चालू वित्त वर्ष में चालू खाते का घाटा (कैड) सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 1.3 प्रतिशत के सुरक्षित स्तर पर रहने की उम्मीद है।

रिपोर्ट कहती है कि सेवा व्यापार में अधिशेष, धन प्रेषण के मजबूत प्रवाह से चालू खाते के घाटे को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी