देश की खबरें | कोरोना के मामले में थोड़ी सी भी लापरवाही पड़ेगी भारी : योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस के मामले में थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 19 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना वायरस के मामले में थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

योगी ने कोविड-19 के फिर से बढ़ते मामलों के मद्देनजर ‘इंटीग्रेटेड कमाण्ड एंड कंट्रोल सेंटर’ को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़े | Shiv Sena ने किया Karachi Sweets का समर्थन, Sanjay Raut बोले- इसका पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं, बेमतलब है नाम बदलने की मांग.

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि योगी ने अपने सरकारी आवास पर अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए और कहा कि इस सम्बन्ध में थोड़ी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।

उन्होंने संक्रमण से बचाव तथा उपचार की व्यवस्था को पूरी सक्रियता से संचालित किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि ‘कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग’ की व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखा जाए।

यह भी पढ़े | Chhath Puja 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी महापर्व छठ पर देशवासियों को शुभकामनाएं, कोरोना से बचाव करते हुए मनाएं पर्व.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कोविड चिकित्सालयों तथा मेडिकल कॉलेजों में उपचार की व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखा जाए। इन अस्पतालों में बिस्तरों की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने चिकित्सालयों में उपलब्ध संसाधनों की नियमित समीक्षा किए जाने के निर्देश भी दिए हैं।

योगी ने कोविड-19 की चेन को तोड़ने के लिए जांच कार्य को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिए और कहा कि प्रतिदिन आरटीपीसीआर विधि से 65 से 75 हजार जांच तथा रैपिड एन्टीजन विधि से 90 हजार से एक लाख 10 हजार जांच की जाएं।

सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Streaming: मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

LSG vs DC T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें