देश की खबरें | खज़ाने की तलाश में चोरों ने 1200 साल पुराने शिव मंदिर में खुदाई की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में सुरेंद्रनगर जिले की थानगढ़ तालुका के दूरस्थ इलाके में स्थित 1200 साल पुराने शिव मंदिर में खज़ाना छिपे होने की अफवाहों को सच मानकर कुछ अज्ञात लोगों ने मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग हटाकर खुदाई की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सुरेंद्रनगर (गुजरात), 29 जुलाई गुजरात में सुरेंद्रनगर जिले की थानगढ़ तालुका के दूरस्थ इलाके में स्थित 1200 साल पुराने शिव मंदिर में खज़ाना छिपे होने की अफवाहों को सच मानकर कुछ अज्ञात लोगों ने मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग हटाकर खुदाई की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

थानगढ़ पुलिस के निरीक्षक एमडी चौधरी ने बताया कि प्राचीन मंदिर में बहुत लोग नहीं जाते हैं और यह एक सरंक्षित स्थल है और काफी जर्जर हालत में है। कुछ स्थानीय लोग नियमित अंतराल पर मंदिर में पूजा करने के लिए जाते हैं।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस के पास कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है, जबकि शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि चोरों ने परिसर में खजाना छुपे होने की अफवाहों पर यकीन कर लिया हो । उन्होंने कहा कि मूर्तियों को ग्रामीणों की मदद से उनके मूल स्थान पर स्थापित कर दिया गया है।

चौधरी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर के अंदर दो गड्ढे खुदे देखे जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। अधिकारी ने बताया कि यह मंदिर जामवाड़ी गांव के पास स्थित है और 1200 साल पुराना है।

उन्होंने कहा, “खजाने की तलाश में किसी ने शिवलिंग को हटाकर गर्भगृह के अंदर एक फीट गहरा गड्ढा खोदा दिया। आरोपियों ने शिवलिंग को ध्यान से दीवार के पास रखा और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।”

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने फिर नंदी की मूर्ति को भी हटाया जो गर्भ गृह के बाहर स्थित है और फिर वहां पर तीन-चार फीट गहरा गड्ढा खोदा। उन्होंने कहा कि इस बाबत कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\