देश की खबरें | समाजवादी पार्टी की सरकार में केवल सैफई कुनबे तथा उनके चहेतों का विकास हुआ है : भाजपा नेता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बृहस्पतिवार को विपक्षी दल पर आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में केवल सैफई कुनबे तथा उनके चहेतों का विकास हुआ है, जबकि भाजपा नीत सरकार ‘सबको साथ लेकर सबका विकास’ कर रही है।
लखनऊ, 24 नवंबर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बृहस्पतिवार को विपक्षी दल पर आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में केवल सैफई कुनबे तथा उनके चहेतों का विकास हुआ है, जबकि भाजपा नीत सरकार ‘सबको साथ लेकर सबका विकास’ कर रही है।
चौधरी ने दावा किया, ‘‘अखिलेश यादव नीत सरकार दंगाईयों के साथ खड़ी रहती थी। सपा की सरकार में गुंडे, माफिया, अपराधी खुलेआम गुंडई करते थे, जमीन और मकानों पर कब्जा करते थे। लेकिन आज योगी नीत प्रदेश की भाजपा सरकार में बडे़-बडे़ अपराधियों व गरीबों को लूटकर अनैतिक संपत्ति अर्जित करने वालों पर कानून का डंडा चल रहा है।’’
सांसद बृहस्पतिवार को मैनपुरी के करहल में करहल व मैनपुरी विधानसभा तथा किशनी में किशनी व भोगांव विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।
पार्टी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, चौधरी ने लोगों से सवाल किया कि क्या इस बार नया इतिहास लिखा जाएगा और भाजपा मैनपुरी सीट से जीतेगी?
उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता, पार्टी के किसी भी उच्च पद तक पहुंच सकता है लेकिन सपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित तमाम बडे़ पद महज एक परिवार के लिए आरक्षित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सहित तमाम विपक्षी दलों में परिवारवाद का सिद्धांत लागू है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधायें भी पक्षपात व भ्रष्टाचार के कारण जनसामान्य की पहुंच से दूर थीं।
गौरतलब है कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव पांच दिसंबर को होना है। यह सीट समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई है। यहां समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव का सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य से है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)