बस स्टैंड पहुंचाने के लिए दी लिफ्ट, फिर कर दिया गंदा काम, राजस्थान का मामला

राजस्थान के जोधपुर में दो-तीन दिन पहले एक महिला को बस स्टैंड पहुंचाने के बहाने उसके साथ दो बार कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर रविवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

सांंकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

जोधपुर, 22 मई राजस्थान के जोधपुर में दो-तीन दिन पहले एक महिला को बस स्टैंड पहुंचाने के बहाने उसके साथ दो बार कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर रविवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि उन दोनों की पहचान कुलदीप बिश्नोई (23) एवं बाबूराम जाट (22) के रूप में हुई है। बिश्नाई विद्यार्थी है, जबकि जाट कैब चालक है।

पुलिस के मुताबिक, महिला (18) की 14 साल की उम्र में ही शादी हो गयी थी और उसने तीन साल बाद अपनी ननद की कथित रूप से हत्या कर दी थी, जिसपर उसे हिरासत में लेकर मंडूर के सुधार गृह में डाल दिया गया था।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात को वह अपने बच्चों के मिलने के वास्ते अपने मायके जोधपुर के समीप झांवर जाने के लिए सुधार गृह से भाग गयी और उसने बस स्टैंड जाने के लिए बिश्नोई से मदद मांगी, ताकि वह झांवर के लिए बस ले पाये।

मंडूर के थाना प्रभारी मनीष देव ने कहा, ‘‘उसने महिला को लिफ्ट की पेशकश की और अपने कमरे पर ले गया। उसने कथित रूप से उसके साथ बलात्कार किया एवं उसे समीप के एक पुल के पास छोड़ दिया।’’

देव ने कहा कि बाद में बाबूराम ने उसे पुल के पास देखा और उसने उससे आधी रात को वहां पहुंचने का कारण पूछा। देव ने कहा, ‘‘जब उसने कहा कि वह बस स्टैंड जाना चाहती है तो बाबूराम ने उसे अपनी कैब में लिफ्ट की पेशकश की, लेकिन वह उसे कैलाना झील के पास ले गया, जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया एवं शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बस स्टैंड पर छोड़ दिया।’’

महिला ने घर पहुंचकर अपने माता-पिता को सारी बात बतायी, जो उसे थाने ले गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड