देश की खबरें | पंजाब में एक ही दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 1,946 नए मरीज सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में रविवार को कोविड-19 से 54 और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,862 पहुंच गई जबकि संक्रमण के एक ही दिन में सर्वाधिक 1,946 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 63,473 हो गई है। एक चिकित्सा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, छह सितम्बर पंजाब में रविवार को कोविड-19 से 54 और लोगों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,862 पहुंच गई जबकि संक्रमण के एक ही दिन में सर्वाधिक 1,946 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 63,473 हो गई है। एक चिकित्सा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

इससे पहले 27 अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,746 मामले सामने आए थे।

यह भी पढ़े | कोरोना के हिमाचल प्रदेश एक दिन में 397 नए मरीज पाए गए: 6 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन के अनुसार, लुधियाना में 13, पटियाला में आठ, कपूरथला में छह, अमृतसर में पांच, फरीदकोट, मोगा, जालंधर एवं बठिंडा में तीन-तीन, पठानकोट, होशियारपुर एवं मुक्तसर में दो-दो जबकि फिरोजपुर, बरनाला, गुरदासपुर और तरनतारन में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

इसके अनुसार, इस बीमारी से 1,606 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या अब 45,455 पहुंच गई है।

यह भी पढ़े | Thomas Isaac Tests COVID-19 Positive: केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक कोरोना पॉजिटिव, राज्य में COVID-19 के 3 हजार से अधिक नए केस.

बुलेटिन में बताया गया है कि पंजाब में अभी 16,156 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य में अब तक 11,93,260 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट