देश की खबरें | ओडिशा में व्यक्ति ने आठ साल की बच्ची का सिर कलम किया, कटा सिर लेकर गांव में घूमा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के जाजपुर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना में आठ साल की लड़की का कथित तौर पर सिर कलम करने और कटे हुए सिर के साथ गांव में घूमने के आरोप में 30 वर्षीय शख्स को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

संबलपुर (ओडिशा), 25 मार्च ओडिशा के जाजपुर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना में आठ साल की लड़की का कथित तौर पर सिर कलम करने और कटे हुए सिर के साथ गांव में घूमने के आरोप में 30 वर्षीय शख्स को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि जमानकीरा मंडल के गांव में हुई इस वीभत्स घटना के पीछे की मंशा का अभी पता नहीं चल पाया है और इस वारदात को लेकर लोग सकते में हैं।

बच्ची सुबह एक खेत में शौच के लिए गयी थी, जिसके बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा और उसका सिर कलम कर दिया। बाद में वह कटा हुए सिर लेकर गांव में घूमा, एक ट्यूबवेल में गया और उसे धोया।

आरोपी की पत्नी ने जब उसके हाथ में कटा हुआ सिर देखा तो उसका उससे झगड़ा हुआ लेकिन उसने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी वहां जमीन पर सो गया।

कुचिंदा उपमंडलीय पुलिस अधिकारी राजकिशोर मिश्रा ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह नशे का आदी है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम अभी यह पता नहीं लगा पाए हैं कि वारदात को अंजाम देते वक्त उसके दिमाग में क्या चल रहा था।’’

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी का आए दिन मृतक लड़की के परिवार से झगड़ा होता था लेकिन वह मानसिक रूप से विक्षिप्त नहीं था।

जमानकीरा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर प्रेमजीत दास ने बताया कि हथियार बरामद कर लिया गया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\