विदेश की खबरें | उत्तरी कैरोलिना में प्रदर्शनकारियों ने ‘कन्फेडरेट स्मारक’ की प्रतिमा उतार खंभे से लटकायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने रेलीग में कन्फेडरेट स्मारक से दो कन्फेडरेट सैनिकों की प्रतिमा गिरा दी।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने रेलीग में कन्फेडरेट स्मारक से दो कन्फेडरेट सैनिकों की प्रतिमा गिरा दी।

अमेरिका में 18वीं शताब्दी के उतरार्ध में उत्तरी और दक्षिणी राज्यों के बीच गृहयुद्ध हुआ था। दक्षिणी राज्य को उस समय ‘कन्फेडरेट स्टेट्स ऑफ अमेरिका’ के तौर पर जाना जाता था। वो चाहते थे कि दक्षिणी राज्यों में नस्लभेद बरकरार रहे जबकि उत्तर राज्य इन राज्यों को दास प्रथा से मुक्ति दिलाने के लिये प्रयासरत थे। हाल में श्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद नस्लभेद का मुद्दा फिर सुर्खियों में है और ऐसे में लोग कन्फेडरेट की धरोहरों के खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | COVID-19 Pandemic Worldwide Update: वैश्विक स्तर पर कोरोना मामलों की संख्या 86 लाख के पार, अब तक 4.6 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

पुलिस अधिकारियों ने इससे पहले रस्सियों द्वारा इन प्रतिमाओं को गिराने के प्रदर्शनकारियों के प्रयासों को नाकाम कर दिया था। अधिकारी जब इलाके से चले गए तब प्रदर्शनकारी स्मारक स्तंभ पर चढ़ गए और इन प्रतिमाओं को गिरा दिया।

‘न्यूज एंड ऑब्जर्वर’ के मुताबिक प्रदर्शनकारी इसके बाद इन प्रतिमाओं को घसीटकर सड़क तक ले गए और वहां बिजली के खंभे से एक प्रतिमा को लटका दिया। दूसरी प्रतिमा के बारे में बताया जाता है कि उसे घसीट कर वेक काउंटी के इलाके में ले जाया गया।

यह भी पढ़े | अमेरिका: आतंकवादी समूह से संबंध रखने का दोषी तहव्वुर राणा मुंबई हमलों के आरोपों का करेगा सामना, लॉस एंजिलिस में फिर हुआ गिरफ्तार.

इससे पहले पुलिस बर्बरता के विरोध में सैकड़ों प्रदर्शनकारी रेलीग और डरहम में मार्च में शामिल हुए।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\