देश की खबरें | नोएडा में जिम संचालक ने युवक को धक्का देकर छत से नीचे गिराया, भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में एक व्यायामशाला (जिम) संचालक ने अपने जिम में काम करने वाले युवक को अपने दोस्त के साथ मिलकर पहले पीटा और इसके बाद धक्का देकर उसे छत से नीचे गिरा दिया।

नोएडा, चार मार्च गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में एक व्यायामशाला (जिम) संचालक ने अपने जिम में काम करने वाले युवक को अपने दोस्त के साथ मिलकर पहले पीटा और इसके बाद धक्का देकर उसे छत से नीचे गिरा दिया।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि युवक को अत्यंत गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना नोएडा के थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव की है और युवक की हालत अत्यंत नाजुक है।

घायल के भाई की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि शिवा शर्मा पुत्र मेवाराम शर्मा बहलोल पुर गांव में रहने वाले नीरज यादव के जिम में सफाई का कार्य करता था और उसी के मकान में रहता था।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात को नीरज और अरुण यादव ने शिवा शर्मा की किसी बात पर पिटाई कर दी और उसे धक्का देकर छत से नीचे गिरा दिया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिवा शर्मा को अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की गई हैं।

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू