देश की खबरें | एनसीसी कैंप में छात्रों को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया, आठ लोगों के खिलाफ मामला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एनसीसी शिविर के दौरान गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों को नमाज अदा करने के लिए मजबूर करने के आरोप में शनिवार को सात शिक्षकों सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बिलासपुर, 26 अप्रैल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एनसीसी शिविर के दौरान गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों को नमाज अदा करने के लिए मजबूर करने के आरोप में शनिवार को सात शिक्षकों सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि कोटा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवतराई गांव में 26 मार्च से एक अप्रैल के बीच आयोजित शिविर के दौरान 159 छात्रों को नमाज अदा करने के लिए मजबूर किया गया, हालांकि उनमें से केवल चार मुस्लिम थे।

उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की विवेचना के लिए मामले को कोटा थाने भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एनसीसी शिविर में नमाज पढवाकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में पुलिस ने प्रोफेसर दिलीप झा, डॉक्टर मधुलिका सिंह, डॉक्टर ज्योति वर्मा, डॉक्टर नीरज कुमारी, डॉक्टर प्रशांत वैष्णव, डॉक्टर सूर्यभान सिंह, डॉक्टर बसंत कुमार तथा टीम कोर लीडर सह छात्र आयुष्मान चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि शिविर के दौरान 31 मार्च को सुबह कैंप प्रमुख शिक्षकों और टीम लीडर सह छात्र ने कथित तौर पर एक कार्यक्रम आयोजित कर सभी छात्र-छात्राओं को नमाज पढ़वाई थी।

उन्होंने बताया कि शिविर समाप्त होने के दो सप्ताह बाद उसमें शामिल कुछ छात्र-छात्राओं ने कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनसे दबाव डालकर नमाज पढ़वाई गई।

बाद में विश्वविद्यालय परिसर में हिंदूवादी संगठनों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सहित अन्य छात्र संगठनों ने कई बार प्रदर्शन किया। सभी ने इस मामले में जिम्मेदार शिक्षकों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की मांग की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले की जांच के लिए सीएसपी, कोतवाली अक्षय साबद्रा के नेतृत्व में चार सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया था। एसएसपी रजनेश सिंह के समक्ष शनिवार को जांच रिपोर्ट पेश होने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि शिक्षकों और छात्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\