देश की खबरें | मिजोरम में भाजपा नेता एन जांगुरा ने लाई स्वायत्त जिला परिषद के प्रमुख के रूप में ली शपथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में भारतीय जनता पार्टी

आइजोल, आठ मई मिजोरम में भारतीय जनता पार्टी के नेता एन जांगुरा ने बुधवार को लाई स्वायत्त जिला परिषद (एलएडीसी) के नए मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) रूप में शपथ ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जांगुरा ने जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के नेता वी जिरसंगा का स्थान लिया है।

अधिकारी ने बताया कि लॉन्गतलाई जिले के अतिरिक्त उपायुक्त डेविड लालरिनावमा ने लॉन्ग्तलाई में परिषद के सम्मेलन भवन में जांगुरा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

जांगुरा के शपथ ग्रहण के साथ ही, अब मिजोरम की तीनों स्वायत्त जिला परिषदों (एडीसी) में भाजपा सत्ता में आ गई है, हालांकि लाई स्वायत्त जिला परिषद (एलएडीसी) में उसने मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के साथ गठबंधन कार्यकारी समिति का गठन किया है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में शपथ लेने के बाद जांगुरा ने कहा कि नयी परिषद व्यक्तिगत हितों को अलग रखते हुए एलएडीसी के लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की और क्षेत्रीय विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

जांगुरा को राज्यपाल विजय कुमार सिंह ने दो मई को मुख्य कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया था और उन्हें 10 दिन में विश्वास मत हासिल करने को कहा गया था।

वह दिसंबर 2020 से एलएडीसी के वर्तमान कार्यकाल में सीईएम बनने वाले पांचवें व्यक्ति हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\