महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों की संख्या 50 हजार के पार पहुंची, मृतकों की संख्या 1,635 हुई

राज्य में नए मामलों की यह संख्या किसी एक दिन का उच्चतम स्तर है।

जियो

मुंबई, 24 मई महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 3,041 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की 50 हजार के पार पहुंच गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य में नए मामलों की यह संख्या किसी एक दिन का उच्चतम स्तर है।

अधिकारी ने बताया कि महामारी के कारण 58 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1635 हो गई है।

उन्होंने बताया कि रविवार को लगातार आठवां दिन है जब राज्य में कोरोना वायरस के 2,000 से अधिक नये मामले सामने आये हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में मामलों की कुल संख्या अब 50,231 पहुंच गई है । अभी 33,988 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना वायरस से 1,196 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या अब 14,600 हो गई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस से हुई 58 मरीजों की मौतों में से 39 मुंबई, पुणे और सोलापुर में छह-छह, औरंगाबाद में चार और लातुर, मीरा भायंदर और ठाणे में एक-एक व्यक्ति की मौत शामिल है।’’

अधिकारी ने बताया कि कुल 50,231 मामलों में से केवल मुंबई में ही 30,542 मामले सामने आये हैं।

महाराष्ट्र में इस समय निरूद्ध क्षेत्रों की कुल संख्या 2,283 है।

राज्य में कोरोना वायरस के लिए अब तक 3,62,862 लोगों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें