देश की खबरें | मध्यप्रदेश में महिला ने अपने पति का गुप्तांग धारदार हथियार से काटा, मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में 24 वर्षीय एक महिला ने अपने ही 26 वर्षीय पति का गुप्तांग धारदार हथियार से इसलिए काट कर अलग कर दिया क्योंकि एक रात को उसका पति उससे उसकी इच्छा के विरूद्ध जबरदस्ती सेक्स करना चाहता था।
टीकमगढ़ (मप्र), 13 दिसंबर मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में 24 वर्षीय एक महिला ने अपने ही 26 वर्षीय पति का गुप्तांग धारदार हथियार से इसलिए काट कर अलग कर दिया क्योंकि एक रात को उसका पति उससे उसकी इच्छा के विरूद्ध जबरदस्ती सेक्स करना चाहता था।
यह घटना टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर जतारा थानाक्षेत्र के रामनगर में सात दिसंबर की रात को हुई, लेकिन सोमवार को पुलिस में इस संबंध में शिकायत की गई है।
जतारा थाने के निरीक्षक त्रिवेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि विनोद राजपूत की रात में पत्नी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने का मन हुआ, लेकिन पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थी। त्रिवेदी के अनुसार विनोद ने उसकी इच्छा के विपरीत प्रयास किया जिससे नाराज पत्नी ने एक धारदार हथियार से उसके गुप्तांग को काट कर अलग कर दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘घटना सात दिसंबर की रात की है। लेकिन पीड़ित विनोद द्वारा आज (13 दिसंबर को) जतारा थाने में शिकायत की, जिसके बाद इस घटना की जानकारी सामने आयी है।’’
त्रिवेदी ने बताया की घटना के तुरंत बाद विनोद ने किसी निजी चिकित्सक से अपना उपचार करवाया जिससे उसे अब राहत है।
उन्होंने कहा कि 2019 में शादी होने के कुछ महीनों बाद ही दोनों में किसी बात को लेकर अनबन होने लगी जिसका नतीजा ये हुआ कि वे अलग रहने लगे, हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों अपनी अनबन भूलकर साथ में रहने लगे थे।
निरीक्षक ने कहा कि विनोद की शिकायत के बाद उसकी पत्नी के खिलाफ भादंसं की धारा 324 के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)