देश की खबरें | मध्यप्रदेश में महिला ने नाबालिग बेटी के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में 26 वर्षीय एक महिला ने अपनी एक वर्षीय बेटी के साथ कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उमरिया (मध्यप्रदेश), 22 अक्टूबर मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में 26 वर्षीय एक महिला ने अपनी एक वर्षीय बेटी के साथ कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह घटना सोमवार को इंदवार थाना क्षेत्र के चंसूरा गांव में हुई। महिला के माता-पिता ने आरोप लगाया कि उसे उसके पति और ससुराल वाले परेशान करते थे।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच कर घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।

इंदवार थाना प्रभारी एसएन प्रजापति ने बताया कि 2017 में विवाहित शकुन यादव ने सोमवार को अपनी नाबालिग बेटी के साथ गांव के कुएं में कथित तौर पर छलांग लगा दी।

प्रजापति ने बताया कि सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने दोनों को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

महिला के माता-पिता ने दावा किया कि उसे उसके पति और ससुराल वाले परेशान करते थे, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

सं दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज