देश की खबरें | कानपुर में युवक और नाबालिग लड़की के शव फंदे से लटके मिले, जांच जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के सजेती इलाके में एक गांव के खेत में बने जर्जर कमरे में एक युवक और एक नाबालिग लड़की के शव एक ही फंदे से लटके हुए मिले हैं।

कानपुर (उत्तर प्रदेश), 20 फरवरी जिले के सजेती इलाके में एक गांव के खेत में बने जर्जर कमरे में एक युवक और एक नाबालिग लड़की के शव एक ही फंदे से लटके हुए मिले हैं।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटनास्थल से दुर्गंध आने पर सजेती क्षेत्र के डोहरू गांव के स्थानीय लोगों को शवों के सड़ने का पता चला।

सहायक पुलिस आयुक्त (घाटमपुर) रंजीत कुमार ने बताया कि इन दोनों की मौत का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के अनुसार, गांव के प्रधान ने उन्हें इस बात की जानकारी तब दी, जब कुछ राहगीरों ने एक युवक और एक लड़की के शवों को एक ही फंदे से लटकते हुए देखा।

सूचना मिलने पर सजेती पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच की तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि शव गोविंद (21) और 17 साल की लड़की के हो सकते हैं, जो शनिवार से लापता थे।

कुमार ने कहा कि लड़की की मां ने अपनी बेटी के लापता हो जाने के बाद सोमवार को घाटमपुर पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी और उसने गोविंद पर अपनी बेटी को भगाने का आरोप लगाया था।

हालांकि, पुलिस ने अभी तक मृतकों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

एसीपी ने कहा कि महिला को पोस्टमार्टम से पहले शवों की पहचान करने के लिए शवगृह जाने के लिए कहा गया है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Prediction: अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल की राह मजबूत करना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Holi 2026 AI Photo Prompts: इस होली अपनी तस्वीरों को दें जादुई टच; इन 8 क्रिएटिव AI प्रॉम्प्ट्स के साथ बनाएं वायरल होने वाली फोटोज

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Weather Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\