देश की खबरें | जौनपुर में पिता ने अपने दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंका, दोनों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जौनपुर जिले के जफराबाद थाना इलाके में एक पिता द्वारा अपने ही दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंक कर उनकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

जौनपुर (उप्र), 25 अप्रैल जौनपुर जिले के जफराबाद थाना इलाके में एक पिता द्वारा अपने ही दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंक कर उनकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के नयेपुरा गांव में एक पिता ने रविवार को अपने दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंक दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया तथा बच्चों के शव कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) जितेंद्र दुबे ने बताया कि जफराबाद थाना क्षेत्र के नयेपुरा गांव निवासी इरफान ने अपनी सात वर्षीय पुत्री और पांच वर्षीय पुत्र को गांव के एक कुएं फेंक दिया।

जानकारी के अनुसार इरफान पांच वर्ष पहले सऊदी अरब से वापस लौटा था और उसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति खराब थी।

उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, इसी बीच इरफान ने पहले बेटी को कुएं में फेंक दिया और उसके बाद बेटे को फेंक दिया, जब उनकी मां बच्चों को खोजने लगी तो खुद इरफान ने बताया कि उसने दोनों को कुएं में फेंक दिया है।

उन्होंने बताया कि यह सुनकर बच्चों की मां रोने लगी, मां के रोने की आवाज सुनकर गांव के लोग आ गये और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\