जरुरी जानकारी | जनवरी में रेलवे ने की माल की रिकॉर्ड ढुलाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रेलवे ने जनवरी 2021 में 11.979 करोड़ टन माल ढुलाई की। यह अब तक किसी एक महीने माल ढुलाई का सर्वाधिक आंकड़ा है। इससे पहले रेलवे ने मार्च 2019 में 11.974 करोड़ टन माल की ढुलाई का रिकॉर्ड बनाया था। रेल मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ फरवरी भारतीय रेलवे ने जनवरी 2021 में 11.979 करोड़ टन माल ढुलाई की। यह अब तक किसी एक महीने माल ढुलाई का सर्वाधिक आंकड़ा है। इससे पहले रेलवे ने मार्च 2019 में 11.974 करोड़ टन माल की ढुलाई का रिकॉर्ड बनाया था। रेल मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ महीनों से भारतीय रेलवे की माल ढुलाई के आंकड़े साल भर पहले के समान महीने के आंकड़े को पार कर रहे हैं। ऐसे में इस साल की कुल ढुलाई पिछले साल से अधिक रहने की संभावना है।

आठ फरवरी तक के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय रेलवे ने 3.054 करोड़ टन माल ढुलाई की, जिसमें 1.361 करोड़ टन कोयला, 41.5 लाख टन लौह अयस्क, 10.4 लाख टन खाद्यान्न, 10.3 लाख टन उर्वरक, 9.6 लाख टन खनिज तेल और 19.7 लाख टन सीमेंट (क्लिंकर छोड़कर) शामिल है।

बयान में कहा गया, ‘‘ उल्लेखनीय है कि रेलवे की माल ढुलाई को आकर्षक बनाने के लिये कई रियायतें और छूटें दी जा रही हैं। कोविड-19 महामारी का उपयोग भारतीय रेलवे द्वारा अपनी सर्वांगीण क्षमता और प्रदर्शन में सुधार करने के अवसर के रूप में किया गया है। इसके अलावा, नये व्यवसाय को आकर्षित करने और अन्य मौजूदा ग्राहकों को प्रोत्साहित करने के लिये रेल मंत्रालय ने लोहा और इस्पात, सीमेंट, बिजली, कोयला, ऑटोमोबाइल और रसद सेवा प्रदाताओं के साथ बैठकें की हैं।’’

इसमें कहा गया कि क्षेत्रीय और संभागीय स्तर पर व्यापार विकास इकाइयां और मालवहन की गति में करीब दोगुनी बढ़ोतरी से माल ढुलाई में तेजी आ रही है।

रेलवे के माल ढुलाई खंड में यह वृद्धि ऐसे समय आयी है, जब यात्री खंड कोविड-19 महामारी के असर से उबरने के लिये संघर्ष कर रहा है। महामारी के चलते अभी भी रेलवे की नियमित यात्री सेवाएं बाधित हैं और सिर्फ विशेष ट्रेनों का ही परिचालन हो पा रहा है।

हालांकि ताजे आंकड़े माल ढुलाई के साथ ही यात्री खंड में भी कुछ सुधार के संकेत दे रहे हैं। फरवरी 2021 में अब तक साल भर पहले की तुलना में आरक्षित श्रेणी वाले यात्रियों की संख्या में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि माल ढुलाई में नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\