देश की खबरें | ओडिशा के जाजपुर में दसवीं कक्षा की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के जाजपुर जिले में 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जाजपुर, 27 फरवरी ओडिशा के जाजपुर जिले में 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि छात्रा को बुधवार को पेट में दर्द हुआ था, जिसके बाद उसके परिजन उसे बारी अस्पताल लेकर गए।

जाजपुर के अतिरिक्त जिला चिकित्सा अधिकारी (एडीएमओ) ए. के. शर्मा के अनुसार, 10वीं कक्षा की छात्रा ने जाजपुर के बारी खंड के एक सरकारी अस्पताल में बुधवार को एक बच्ची को जन्म दिया।

जाजपुर जिला बाल संरक्षण अधिकारी (डीसीपीओ) निरंजन कर ने बताया कि छात्रा 10वीं कक्षा की बोर्ड की दो परीक्षाएं दे चुकी थी और बृहस्पतिवार को उसे गणित की परीक्षा देनी थी।

कर ने बताया, ‘‘हम उसकी जन्मतिथि की जांच करने के बाद ही बता सकते हैं कि छात्रा नाबालिग है या बालिग।’’

उक्त घटना की तरह ही, मलकानगिरी जिले के चित्रकोंडा क्षेत्र की 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित आवासीय बालिका उच्च विद्यालय के छात्रावास में सोमवार को एक बच्ची को जन्म दिया था। छात्रा भी दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दे रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\