देश की खबरें | मध्य प्रदेश के इंदौर में 13 वर्षीय छात्रा ने 14वीं मंजिल से कूदकर जान दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के इंदौर में अपने घर से विद्यालय के लिए निकली 13 साल की छात्रा ने एक रिहायशी इमारत की 14वीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर मंगलवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इंदौर, 18 जून मध्य प्रदेश के इंदौर में अपने घर से विद्यालय के लिए निकली 13 साल की छात्रा ने एक रिहायशी इमारत की 14वीं मंजिल से कथित तौर पर कूदकर मंगलवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि 13 वर्षीय लड़की ने लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक रिहायशी इमारत की 14वीं मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी और नीचे गिरने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि यह लड़की कक्षा सात में पढ़ती थी और घर से यूनिफॉर्म पहनकर अपने विद्यालय जाने के लिए निकली थी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया, "छात्रा के पिता उसे विद्यालय की बस तक छोड़ने आए थे। बस आने से पहले उसके पिता घर लौट गए थे। पिता के लौटते ही वह रिहायशी इमारत की लिफ्ट में सवार हुई और 14वीं मंजिल पर पहुंचकर छलांग लगा दी।"

उन्होंने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज देखने पर मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है, हालांकि लड़की के इस कदम का कारण अभी पता नहीं चल सका है।

सिंह ने बताया, "छात्रा के कपड़ों और उसके विद्यालय के बैग से कोई पत्र नहीं मिला है। हम उसकी मौत के मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\