देश की खबरें | हैदराबाद में व्यक्ति ने आत्महत्या की, पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के ‘‘‘उत्पीड़न’’ के चलते अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 19 मार्च हैदराबाद में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के ‘‘‘उत्पीड़न’’ के चलते अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, व्यक्ति की मां ने पुलिस को दी गई एक शिकायत में अपनी बहू पर यह आरोप लगाया है कि वह उसके बेटे को नियमित रूप से परेशान करती थी, जिसके कारण उसके बेटे ने यह कदम उठाया।

जुबली हिल्स पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति सोमवार को अपने कमरे में फंदे से लटका पाया गया और कमरे से कोई ‘सुसाइड नोट’ नहीं मिला।

व्यक्ति की मां द्वारा लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या यह (मौत) उत्पीड़न के कारण हुई है या दंपति के बीच पारिवारिक विवाद के कारण हुई है।

अधिकारी ने बताया कि दंपति की शादी 2020 में हुई थी। उन्होंने बताया कि महिला ने भी पहले कई बार अपने पति के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज करायी थीं और दोनों की काउंसलिंग करायी गई थी।

पुलिस के अनुसार, पहले ये आरोप भी लगे थे कि महिला ने 30 लाख रुपये और व्यक्ति की संपत्ति में हिस्सा मांगा था, लेकिन इसकी पुष्टि होनी बाकी है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट