देश की खबरें | गोंदिया में ट्रेन की देरी को लेकर यात्रियों ने रेल मार्ग अवरुद्ध किया, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गोंदिया शहर में ट्रेन के देरी से चलने को लेकर यात्रियों के एक समूह ने रेल पटरियों पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गोंदिया, पांच जनवरी महाराष्ट्र के गोंदिया शहर में ट्रेन के देरी से चलने को लेकर यात्रियों के एक समूह ने रेल पटरियों पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने 14 अज्ञात आंदोलनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम को हुई जब शालीमार/ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस यहां करीब छह घंटे की देरी से पहुंची।

इसके बाद गुस्साए यात्रियों का एक समूह प्लेटफॉर्म नंबर तीन की पटरियों पर आ गया जहां ट्रेन आने वाली थी। उन्होंने ट्रेन के देरी से पहुंचने को लेकर रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस के कर्मी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से ट्रेन के लिए रास्ता छोड़ने को कहा।

उन्होंने कहा कि लोगों के विरोध प्रदर्शन के कारण ट्रेन 30 मिनट और देरी से चली।

अधिकारी ने बताया कि बाद में प्रदर्शनकारियों ने पटरी खाली कर दी और ट्रेन नागपुर के लिए रवाना हो गई।

आरपीएफ निरीक्षक वी के तिवारी ने कहा कि तीसरी रेल लाइन पर चल रहे काम के कारण ट्रेन यहां देरी से चल रही हैं।

उन्होंने कहा कि आरपीएफ ने संबंधित प्रावधानों के तहत 14 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को वैध तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू