देश की खबरें | गाजियाबाद में पत्नी की हत्‍या कर अपना और ढाई साल की बेटी का गला रेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को अपनी पत्नी का गला रेत दिया और फिर खुद तथा अपने बेटी के साथ भी ऐसा करने की कोशिश की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गाजियाबाद (यूपी), 16 फरवरी गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को अपनी पत्नी का गला रेत दिया और फिर खुद तथा अपने बेटी के साथ भी ऐसा करने की कोशिश की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि जावेद (30) ने अपनी पत्नी साबरीन (27) का गला रेतने के बाद खुद के और अपनी बेटी हीबा (ढाई साल) के साथ ही ऐसा ही करने की कोशिश की। उन सभी को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सबरीन को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि जावेद को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था और उनके बीच अक्सर अनबन रहती थी।

यादव ने बताया कि पिछले एक साल से वे उत्तर पूर्व दिल्ली के नंद नगरी में विवाद को सुलझाने के लिए परिवार परामर्श केंद्र में जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जावेद ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और वारदात को अंजाम दिया।

कुछ देर बाद पड़ोसियों ने कमरे में झांककर देखा तो तीनों खून से लथपथ पड़े थे।

डीसीपी ने बताया कि उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया और पुलिस को सूचित किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां जावेद और शीबा की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\