देश की खबरें | पंजाब के फिरोजपुर में हमलावरों ने महिला समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के फिरोजपुर में मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला समेत तीन लोगों की हत्या कर दी और हमले में उनके रिश्तेदार घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

फिरोजपुर, तीन सितंबर पंजाब के फिरोजपुर में मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला समेत तीन लोगों की हत्या कर दी और हमले में उनके रिश्तेदार घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना यहां एक गुरुद्वारे के पास हुई जब जसप्रीत कौर (26) नामक महिला अपने भाई और अन्य रिश्तेदारों के साथ अगले महीने होने वाली अपनी शादी के लिए कुछ लोगों को निमंत्रण देने के लिए कार से जा रही थी।

जैसे ही वे कार में बैठे, दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और कथित तौर पर वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि चारों आरोपियों के पास हथियार थे और उन्होंने कई गोलियां चलाई जिससे जसप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई तथा बाकी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बाद में जसप्रीत के रिश्तेदार दिलदीप सिंह और आकाशदीप सिंह (23) की मौत हो गई, जबकि उसके भाई अनमोलप्रीत सिंह (24) को लुधियाना के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।

उनके मुताबिक, महिला के एक अन्य रिश्तेदार हरप्रीत की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिलदीप का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह हाल ही में एक मामले में पैरोल पर रिहा हुआ था।

इस बीच, फिरोजपुर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौम्या मिश्रा ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

उन्होंने कहा, “हम आरोपियों के बारे में सुराग हासिल करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now