देश की खबरें | दिल्ली में और 1,041 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, कुल संक्रमित 1,27,364 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार को और 1,041 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1,27,364 हो गई है। इसके अलावा मृतकों की तादाद 3,745 तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 जुलाई दिल्ली में बृहस्पतिवार को और 1,041 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1,27,364 हो गई है। इसके अलावा मृतकों की तादाद 3,745 तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सोमवार को एक दिन में सामने आए संक्रमण के मामलों की संख्या गिरकर 954 रह गई थी, जो उसके अगले दिन यानि मंगलवार को बढ़कर 1,349 हो गई।

यह भी पढ़े | मुंबई में कोविड-19 के 1,257 नए मामले, संक्रमण से 55 और मौतें.

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के बृहस्पतिवार के एक बुलेटिन के अनुसार राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 26 रोगियों की मौत हुई है।

दिल्ली में 11 से 19 जुलाई के दरम्यान रोजाना संक्रमण के 1000 से 2000 के बीच मामले सामने आए हैं। 19 जुलाई को 1,211 मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | मुंबई: दादर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई वेंडिंग मशीन : 23 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राजधानी में बृहस्पतिवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या 14,554 रह गई, जो बुधवार को 14,594 थी।

यहां 23 जून को एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 3,947 नये मामले सामने आये थे।

बृहस्पतिवार के बुलेटिन के अनुसार यहां कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,745 हो गयी जबकि कुल मामले 1,27,364 तक पहुंच गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\