देश की खबरें | बाइक की चाबी को लेकर हुए विवाद में पिता ने कुल्हाड़ी से बेटे का हाथ काटा, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में बाइक की चाबी को लेकर हुए झगड़े में पिता द्वारा कथित तौर पर 21 वर्षीय पुत्र का हाथ कुल्हाड़ी से काट देने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दमोह (मध्य प्रदेश), पांच अगस्त जिले में बाइक की चाबी को लेकर हुए झगड़े में पिता द्वारा कथित तौर पर 21 वर्षीय पुत्र का हाथ कुल्हाड़ी से काट देने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिव कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मोती पटेल (51) और उसके बड़े बेटे राम किशन ने (24) ने कहीं जाने के लिए अपने छोटे बेटे संतोष से मोटरसाइकिल की चाबी मांगी। चाबी देने से इनकार करने पर उनमें आपस में झगड़ा शुरु हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘संतोष द्वारा चाबी देने से इनकार करने पर मोती और राम किशन ने उस पर हमला कर दिया। मोती ने संतोष का बायां हाथ लकड़ी के एक चबूतरे पर रख कर उसे कुल्हाड़ी से काट दिया। इसके बाद मोती कुल्हाड़ी और अपने बेटे का कटा हाथ लेकर जेरठ पुलिस चौकी पहुंच गया।’’

अधिकारी ने बताया कि पुलिस का एक दल पथरिया इलाके के बोबई गांव पहुंचा और घायल संतोष को निकट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया। उन्होंने बताया कि संतोष को जिला अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया।

एएसपी ने बताया कि जबलपुर जाने के दौरान ज्यादा खून बह जाने के कारण रास्ते में संतोष की मौत हो गई। पुलिस ने मोती और राम किशन को भादवि की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू